,

पाकिस्तानी सेना डरपोक निकली: मिलिट्री बेस छोड़ भागी, जश्न मनाते दिखे तालिबानी लड़ाके

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना कितनी बहादुर है इसकी पोल उस वक्त खुल गई जब तालिबानी लड़ाकों के आगे पाकिस्तानी सेना मिलिट्री बेस कैंप छोड़कर भाग गई। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी पर कब्जा कर लिया।

पाकिस्तान को गहरा झटका

तालिबानी लड़ाकों ने पोस्ट से पाकिस्तान का झंडा हटाकर टीटीपी का झंडा लहरा दिया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें हथियारों के साथ जश्न मनाते देखा गया। इस हमले में हुई भारी गोलाबारी के कारण 19 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी सेना के इस पोस्ट पर कब्जे को सीमा पर बढ़ते तनाव का नतीजा माना जा रहा है। अफगानिस्तान के साथ पिछले कुछ दिनों से जारी संघर्ष और इस घटना ने क्षेत्रीय स्थिति को और जटिल बना दिया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने भी 28 दिसंबर को बयान जारी कर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की।

पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना

मंत्रालय के मुताबिक, अफगानिस्तान पर हालिया हवाई हमलों के जवाब में उसकी सेनाओं ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया। तालिबान समर्थक मीडिया संगठन ने बताया कि इन हमलों में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि तीन अफगान नागरिक भी हिंसा का शिकार हुए। यह झड़प तब शुरू हुई जब 23 दिसंबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूर्वी पाक्तिका प्रांत में तालिबानी विद्रोहियों के एक ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट करने का दावा किया। इस अभियान में कई लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और हिंसा ने दोनों देशों के बीच स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

KTM 390 Duke 2025: नई कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही है यह बाइक

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त