,

Owaisi Vs Rameshwar UCC पर आमने-सामने, मिसाइल वाले बयान पर बढ़ी तकरार, अब शर्मा का पलटवार

Owaisi vs Rameshwar UCC

Owaisi vs Rameshwar UCC भोपाल, समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हुजूर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा पलटवार किया है। विधायक शर्मा ने कहा कि ओवैसी वकील हैं, इसलिए उनके पूरे भाषण को सुनकर यदि कोई आपत्ति है तो उसे अदालत में ले जाना चाहिए। उन्होंने अपने बयान पर कायम रहने की बात भी कही।

रामेश्वर शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सैन्य क्षमता और मिसाइलों ने आतंकवाद के खिलाफ देश का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी आतंकवादी या भारत विरोधी ठिकाने होंगे, वहां भारत जवाब देने के लिए तैयार रहेगा।

आतंकवादियों पर मिसाइल चलती रहेगी, तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं पीटते रहें और हाँ गृह मंत्री अमित शाह जी ने बता दिया है 2029 तक 21 प्रदेशों में UCC लागू होकर रहेगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने UCC का समर्थन करते हुए कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के 2029 तक NDA शासित राज्यों में UCC लागू करने से जुड़े लक्ष्य का उल्लेख किया और कहा कि मध्य प्रदेश में इसे लागू किया जा चुका है।

रामेश्वर शर्मा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल उठाए और कहा कि UCC लागू होने के बाद विवाह और पारिवारिक कानूनों में एक समान व्यवस्था होगी।

Owaisi vs Rameshwar UCC के विरोध में औवेसी ने भोपाल में सभा को किया था संबोधित

आपको बता दें कि एक दिन पहले UCC के विरोध में आयोजित सभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। इसी दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के पुराने मिसाइल संबंधी बयान का भी जिक्र हुआ। ओवैसी ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर शर्मा में साहस है तो वे भोपाल के काजी कैंप में आकर ऐसा करके दिखाएं। ओवैसी ने कहा कि वह अकेले भी वहां खड़े होने के लिए तैयार हैं। औवेसी ने विधायक शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

सेंट्रल लाइब्रेरी पर आयोजित सभा में ओवैसी ने UCC के खिलाफ अपनी राजनीतिक और कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। उन्होंने समर्थकों से 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद UCC को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी नेता इसे समान नागरिक कानून की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं, जबकि ओवैसी और उनके समर्थक इसे धार्मिक स्वतंत्रता के संदर्भ में चुनौती दे रहे हैं।

Owaisi vs Rameshwar UCC संपादकीय नजिरया

भोपाल में UCC को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और रामेश्वर शर्मा के बीच सामने आए बयान बताते हैं कि समान नागरिक संहिता अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का भी अहम मुद्दा बन चुकी है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने पक्ष को मजबूती से रखने के दौरान तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। ऐसे विवादों में व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय UCC के वास्तविक प्रावधानों, संवैधानिक आधार और समाज पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर चर्चा अधिक उपयोगी होगी।

UCC का उद्देश्य अलग-अलग समुदायों के लिए लागू व्यक्तिगत कानूनों की जगह समान नागरिक कानून की व्यवस्था से जुड़ा है। वहीं इसके विरोध में धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े अधिकारों के सवाल उठाए जाते हैं। इसलिए इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तथ्य, संविधान और कानून के प्रावधानों पर गंभीर सार्वजनिक बहस जरूरी है। लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है, लेकिन भाषा ऐसी होनी चाहिए जो संवाद और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखे।

ये भी जानिए :America OPT Fee Hike : अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना हो सकता है महंगा, OPT पर 1 लाख डॉलर फीस का प्रस्ताव

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…