,

ओबरा खनन हादसा: 72 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे से मिले सात शव, प्रशासन ने अभियान रोका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Obra mining accident: 72-hour rescue operation ends, seven bodies recovered from debris, administration halts operation

रिपोर्ट- प्रवीण पटेल

सोनभद्र: ओबरा की श्री कृष्णा माइनिंग पत्थर खदान में हुए भयावह हादसे के बाद लगातार 72 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान को मंगलवार को खत्म कर दिया गया। जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि मलबे से कुल सात मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं और अब किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की संभावना नहीं है। डीएम बी.एन. सिंह और एसपी अभिषेक वर्मा ने राहत-बचाव कार्य समाप्त करने की औपचारिक घोषणा की।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे खदान में ड्रिलिंग का कार्य चल रहा था। अचानक ऊपर की पहाड़ी पर स्थित एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे गिर पड़ी और भारी मात्रा में मलबा मजदूरों के ऊपर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय खदान में 18 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 15 के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही थी।
हालाँकि आधिकारिक तौर पर सात मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

72 घंटे का कठिन रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुँच गईं। खदान की कठोर चट्टानी संरचना और गहराई तक फैले मलबे के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।

बचाव अभियान को तेज करने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीआईएसएफ ओबरा की संयुक्त टीमें लगातार तीन दिनों तक मलबा हटाने में लगी रहीं। मशीनरी और विशेषज्ञों की सहायता से खदान के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई।

डीएम बी.एन. सिंह ने बताया कि “15 तारीख से लगातार रेस्क्यू कार्य चलाया गया। आज 18 तारीख को सातों शवों को सुरक्षित निकालने के बाद अभियान को समाप्त कर दिया गया है। अब किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति के दबे होने की संभावना नहीं बची है।”

एसपी अभिषेक वर्मा ने भी राहत-बचाव कार्य की समाप्ति की पुष्टि की।

यह घटना खदान सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है। मजदूरों की सुरक्षा, खनन क्षेत्र की निगरानी और ड्रिलिंग से पहले सुरक्षा आकलन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर खदान संचालकों की कार्यशैली की भी जांच की मांग उठ रही है।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी