,

NTEP ; TB हारेगा देश जीतेगा, एमपी ने टीबी के विरुद्ध लड़ाई में उठाया एक और सशक्त कदम: डिप्टी सीएम शुक्ल

NTEP

NTEP : राज्य की 3 प्रयोगशालाओं को टीबी की नई दवाइयों की जाँच के लिए मिला राष्ट्रीय प्रमाणन

NTEP : भोपाल, मध्यप्रदेश ने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत राज्य की तीन प्रमुख प्रयोगशालाओं आईआरएल भोपाल, एमआरटीबी इंदौर एवं जीआरएमसी ग्वालियर को नई एवं अत्यंत महत्वपूर्ण टीबी की दवाइयों बेडाक्विलिन (बीडीक्यू) और प्रेटोमैनिड (पीटीएम) के लिए लिक्विड कल्चर ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्टिंग (एलसी डीएसटी) करने के लिये राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन सुप्रा नेशनल रेफरेंस लेबोरेटरी (एसएनआरएल), एनआईआरटी चेन्नई एवं केंद्रीय क्षय प्रभाग (सीटीडी) द्वारा प्रदान किया गया है।

NTEP : प्रदेश की ये प्रयोगशालाएँ देश की उन शुरुआती 15 प्रयोगशालाओं में शामिल हो गई हैं, जहाँ यह अत्यंत जटिल और महत्वपूर्ण जाँच संभव हो पाई है। यह परीक्षण केवल बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशालाओं में ही किया जा सकता है। इससे पूर्व पूरे देश में केवल एनआईआरटी चेन्नई ही इस परीक्षण के लिए प्रमाणित था, जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों की आवश्यकता को पूरा करना व्यवहारिक रूप से कठिन था।

NTEP

NTEP : मध्यप्रदेश ने टीबी निदान में हासिल की बड़ी उपलब्धि

NTEP : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने टीबी के विरुद्ध लड़ाई में एक और सशक्त कदम बढ़ाया है। राज्य की 3 प्रयोगशालाओं को नई पीढ़ी की टीबी दवाओं की जांच के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन मिलना, हमारे स्वास्थ्य तंत्र की क्षमता, वैज्ञानिक दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे दवा-प्रतिरोधी टीबी के मरीजों को समय पर सटीक उपचार मिलेगा और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्य प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन एवं तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करती रहेगी।

प्रमाणन के बाद अब इन प्रयोगशालाओं में माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस पर बीडीक्यू एवं पीटीएम दवाओं की प्रभावशीलता की सटीक जाँच संभव होगी। इससे दवा-प्रतिरोधी टीबी के मरीजों के उपचार में समय पर सही दवाई की व्यवस्था तय की जा सकेगी, उपचार परिणाम बेहतर होंगे तथा दवा प्रतिरोध के फैलाव को रोकने में भी मदद मिलेगी। नई बी-पाम उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ इन प्रयोगशालाओं का प्रमाणन टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा मरीजों को आधुनिक, सटीक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…