Nora Fatehi Car Accident: सिर में चोट के बावजूद स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस,फैंस ने की तारीफ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Nora Fatehi Car Accident: शनिवार दोपहर को नोरा फतेही की कार का जोरदार एक्सीडेंट हुआ। सनबर्न फेस्टिवल जाते समय एक नशे में धुत शख्स ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नोरा के सिर पर चोट लगी, लेकिन उनके गंभीर चोटिल होने की खबर नहीं है।

Nora Fatehi Car Accident: हादसे का पूरा मामला

नोरा डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार चला रहे नशे में धुत शख्स ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। एक्सीडेंट के बाद नोरा को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन किया गया और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

नोरा ने फिर भी किया परफॉर्मेंस

मंच पर परफॉर्म करती हुईं नोरा फतेही

चोट लगने के बावजूद नोरा ने शाम को सनबर्न 2025 में अपनी परफॉर्मेंस दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि वह सुरक्षित हैं और हल्की चोटों के अलावा उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं है।

नोरा का संदेश

नोरा ने वीडियो में कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है और इसे किसी को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं वो शख्स नहीं हूं जो शराब या ड्रग्स लेती हूं। कृपया जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, क्योंकि किसी की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।”

शख्स को हिरासत में लिया गया

नोरा की शिकायत के बाद उस शराबी शख्स को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है और सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। नोरा की बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म की फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज