भोपाल: जोन-08 की वार्ड समिति की बैठक सम्पन्न, निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने विकास कार्यों को तेज़ करने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
nigam-adhyaksh-kishan-survyanshi-ward-committee-meeting-bhopal

भोपाल, 23 जून 2025 : नगर निगम भोपाल के जोन क्रमांक 08 की वार्ड समिति की बैठक सोमवार को निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं, जनहित कार्यों और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

निगम अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि जोन अंतर्गत सभी वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाए, विशेषकर गर्मी और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, और नालों-नालियों की समयबद्ध सफाई पर प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुविधाओं में कोई कमी न आने पाए।

बैठक में शामिल पार्षद श्री मानसिंह राठौर ‘गुरुजी’, जोन अध्यक्ष, अपर आयुक्त श्रीमती पल्लवी जैन सहित निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी की गई और अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई।

सड़कों और जल निकासी पर विशेष फोकस

निगम अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि वर्षाकाल में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों पर गड्ढों को तत्काल भरा जाए और जहां आवश्यक हो, वहां पुनर्मरम्मत की जाए।

स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता व्यवस्था होगी दुरुस्त

श्री सूर्यवंशी ने स्ट्रीट लाइटों की सभी खामियों को दूर करने और क्षेत्र को रोशन रखने के लिए संबंधित अमले को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने झाड़ियों की कटाई-छंटाई और नियमित सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने को कहा।

डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष अभियान

गर्मी और बरसात के मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए निगम अध्यक्ष ने साफ निर्देश दिए कि समय रहते फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

बैठक में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री सूर्यवंशी ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी जनहित के कार्यों को तत्परता और पारदर्शिता से पूरा करे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और