BY: Yoganand Shrivastva
Nidhi Kunwar Success Story डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निधि कंवर की संघर्ष और सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे गूगल में नौकरी न मिलने के बाद उन्होंने यूट्यूब पर नया सफर शुरू किया और आज लाखों लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली।
निधि के अनुसार, वह बचपन से पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। उन्होंने 10वीं में 90 प्रतिशत और 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्हें एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिला। पढ़ाई के दौरान बेंगलुरु में 80 हजार रुपये प्रतिमाह की इंटर्नशिप भी मिली, जिससे परिवार को लगने लगा था कि उनका करियर पूरी तरह से सुरक्षित है।
नौ महीने तक नौकरी की तलाश, लेकिन नहीं मिली सफलता
Nidhi Kunwar Success Story इंटर्नशिप पूरी होने के बाद निधि ने कई कंपनियों में आवेदन किए, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि लगातार नौ महीने तक प्रयास करने के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरी इंटरव्यू उन्होंने गूगल में दिया था और उन्हें उम्मीद थी कि चयन हो जाएगा, लेकिन वहां भी असफलता मिली।
निधि ने बताया कि लगातार मिल रही निराशा के कारण उन्होंने खुद को लोगों से अलग कर लिया था। कई महीनों तक वह घर से बाहर भी नहीं निकलीं। इसी दौरान उनकी दादी ने उन्हें छोटे अवसरों पर भी ध्यान देने की सलाह दी, जिसने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया।
‘Am I A Loser’ वीडियो से हुई नई शुरुआत
Nidhi Kunwar Success Story निधि ने इसके बाद यूट्यूब चैनल शुरू किया और अपना पहला वीडियो “Am I A Loser” शीर्षक से अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने संघर्ष और असफलताओं को खुलकर साझा किया। धीरे-धीरे लोगों ने उनके कंटेंट को पसंद करना शुरू कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो बनाना शुरू किया। महज एक साल के भीतर उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए और वह एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर के रूप में पहचान बनाने में सफल रहीं।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं निधि
Nidhi Kunwar Success Story निधि का कहना है कि जिस सफलता की उम्मीद वह कॉर्पोरेट नौकरी से कर रही थीं, वह उन्हें डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के जरिए मिली। अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने काम से संतुष्ट भी हैं। उनका मानना है कि जीवन में आने वाली हर चुनौती किसी नए अवसर का रास्ता खोल सकती है।
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
Nidhi Kunwar Success Story निधि का वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी कहानी को प्रेरणादायक बताते हुए प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और हार न मानने के जज्बे की सराहना की है।
निधि की कहानी इस बात का उदाहरण बनकर सामने आई है कि असफलता हमेशा अंत नहीं होती, बल्कि कई बार वही किसी नए और बड़े अवसर की शुरुआत बन जाती है।


