,

उत्तर भारत से नेहा धवन को मिला हिंदी सलाहकार समिति में राष्ट्रीय सदस्य का दायित्व

BY: Yoganand Shrivastava

चंडीगढ़, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में हरियाणा की एडवोकेट नेहा धवन को गैर-सरकारी राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को गृह राज्य मंत्री (एन) श्री नित्यानंद राय की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नियुक्ति की जानकारी गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव मीनाक्षी जौली द्वारा जारी की गई है।

नेहा धवन पेशे से वकील हैं और वर्तमान में हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं। इस राष्ट्रीय समिति में केवल तीन सदस्यों को शामिल किया गया है—हरियाणा से नेहा धवन, रायपुर (छत्तीसगढ़) से डॉ. मानिक विश्वकर्मा और चेन्नई से श्री श्रीकांथा कन्नन।


“हरियाणा के लिए गौरव की बात” – नेहा धवन

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेहा धवन ने कहा,

“यह मेरे परिवार और पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है कि उत्तर भारत से हमारे राज्य को प्रतिनिधित्व मिला है। मैं इसके लिए केंद्र सरकार और पार्टी नेतृत्व की आभारी हूँ।”

उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और संगठन मंत्री फनिंद्रनाथ का धन्यवाद किया।


हिंदी भाषा और कौशल विकास को बढ़ावा देने का संकल्प

नेहा धवन ने कहा कि वे मंत्रालय के साथ मिलकर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास में हिंदी भाषा के समावेश और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएँगी।


शिक्षा व साहित्य में सक्रिय योगदान

नेहा धवन हरियाणा की जानी-मानी शिक्षाविद भी हैं। अब तक उनकी 25 से अधिक पुस्तकें लिखी, संपादित और अनुवादित रूप में प्रकाशित हो चुकी हैं। शिक्षा और समाजसेवा में उनकी सक्रियता ने उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP