BY: Yoganand Shrivastva
बेंगलुरु, : जैवलिन थ्रो की दुनिया में भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज से बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में ‘Neeraj Chopra Classic’ का भव्य आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट देश का पहला अंतरराष्ट्रीय जैवलिन प्रतिस्पर्धा आयोजन है, जिसे World Athletics Gold Label स्टेटस प्राप्त है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया भर से 12 शीर्ष स्तर के भाला फेंक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत की ओर से ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा इस इवेंट के मुख्य आकर्षण हैं।
देश को नीरज से बड़ी उम्मीदें
नीरज चोपड़ा न केवल भारत के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि उन्होंने जैवलिन को लेकर देशभर में लोकप्रियता भी बढ़ाई है। इस प्रतियोगिता से देश के उभरते एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का दुर्लभ मौका मिलेगा।




