,

NCP शरद पवार ने जारी की पहली लिस्ट, उतारे 45 उम्मीदवार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Maharashtra:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी शरद पवार ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जीतेंद्र अवहाद मुंब्रा और अनिल देशमुख कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा रोहित पवार कर्जत जामखेड़ और रोहिणी खड़से मुक्ताईनगर से चुनाव लड़ेंगीं। शरद पवार ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि योगेंद्र पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यहां से महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी अजित गुट के प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

20 नवंबर को होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
अजित गुट ने उतारे 38 उम्मीदवार
शरद पवार ने बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा है। युगेंद्र पवार, अजित के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं। इससे पहले अजित गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, इसमें 95 फीसदी मौजूदा विद्यायकों को उम्मीदवार बनाया गया है।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड