Nayab Singh Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, साथ खेला क्रिकेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Nayab Singh Saini : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Nayab Singh Saini : ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां दोनों ने खेल और युवाओं में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को लेकर चर्चा की।

Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini : संत कबीर कुटीर में खेला क्रिकेट

माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ संत कबीर कुटीर परिसर में क्रिकेट भी खेला। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस विशेष पल का उत्साह के साथ स्वागत किया।

Nayab Singh Saini : मुख्यमंत्री के क्रिकेट शॉट की तारीफ

मुलाकात के बाद माइकल क्लार्क ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को एक गेंद फेंकी और मुख्यमंत्री ने उस पर शानदार छक्का जड़ दिया। क्लार्क ने मुख्यमंत्री के खेल भावना और ऊर्जा की सराहना की।

Nayab Singh Saini : हरियाणा की क्रिकेट प्रतिभाओं पर जताया भरोसा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की धरती है और यहां से कई बेहतरीन खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हरियाणा और भी उत्कृष्ट क्रिकेटरों को देश और दुनिया को देगा।

Nayab Singh Saini : खेलों के विकास पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान खेलों के विकास, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और क्रिकेट के विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Saharanpur Rally: सहारनपुर में ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, मस्जिदों, शिक्षा और वक्फ मुद्दे उठाए

Saharanpur Rally एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा

Cow Shelter Dabra: डबरा गौशाला को मिला समाजसेवियों का सहारा, चिंटू तोमर की पहल से सुधरी व्यवस्थाएं

संवाददाता: संतोष सरावगी Cow Shelter Dabra डबरा स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और