,

मुजफ्फरनगर : गोलीकांड के आरोपी राजा और असजद पुलिस मुठभेड़ में घायल

Muzaffarnagar: Shootout accused Raja and Asjad injured in police encounter

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। मुजफ्फरनगर में बीते 24 घंटों के भीतर पुलिस और बदमाशों के बीच चार मुठभेड़ हुई हैं। इसी क्रम में नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश राजा और असजद को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक कार बरामद की है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राजा और असजद ने दो दिन पहले एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजा और असजद पर कई संगीन मामले दर्ज हैं और दोनों पुलिस के वांछित अपराधी थे। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…