,

Murena news: रिठौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टीकरी गांव में देर रात छापा, 25 लाख की जहरीली ओपी मदिरा जब्त, मुख्य आरोपी फरार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: रिठौरा थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टीकरी गांव में आधी रात को छापा मारकर भारी मात्रा में जहरीली ओपी मदिरा (स्प्रिट) बरामद की है। इस कार्रवाई में करीब 14,520 लीटर ओपी जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
नूराबाद थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीकरी गांव में भारत सिंह गुर्जर के घर के पास स्थित टीन शेड गोदाम में बड़ी मात्रा में जहरीली ओपी मदिरा रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रात में ही बताए गए स्थान पर दबिश दी।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
पुलिस को मौके पर देखकर दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली, जहां 67 नीले ड्रम और 28 प्लास्टिक कैन में भरी जहरीली ओपी मदिरा मिली।

करीब पांच महीने से किराए पर लिया था गोदाम
जांच में सामने आया कि फरार आरोपियों में से एक राहुल वर्मा है, जो मूल रूप से अलवर, राजस्थान का निवासी है। उसने करीब पांच महीने पहले यह गोदाम भारत सिंह गुर्जर से किराए पर लिया था।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
आरोपी ओपी मदिरा कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में करता था, इस संबंध में फिलहाल पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

मामला दर्ज, तलाश जारी
पुलिस ने राहुल वर्मा और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

    Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

    Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

    Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

    Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

    Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

    Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

    Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…