,

मुंगेली: 164 अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण

Mungeli: Rationalization of 164 surplus teachers

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुपालन में एवं मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 163 अतिशेष शिक्षकों और 1 प्रधानपाठक का युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) किया गया।

यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के तहत काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न हुई। कलेक्टर द्वारा गठित विशेष निगरानी टीम की उपस्थिति में आज यह महत्त्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

काउंसलिंग प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार रहीं:

5 शिक्षकविहीन विद्यालयों में 13 शिक्षकों की पदस्थापना की गई।

82 एकल शिक्षकीय स्कूलों में 99 शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई।

अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के स्कूलों में 19 शिक्षकों को भेजा गया।

इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद विद्यालयों में भी शिक्षकों की पदस्थापना की गई।

प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन जारी कर बुलाया गया, और विद्यालयों की आवश्यकता के आधार पर उनकी नवीन पदस्थापना तय की गई।

युक्तियुक्तकरण उपरांत सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति आदेश प्रदान कर दिए गए, ताकि वे जल्द से जल्द अपने नवीन विद्यालयों में योगदान कर सकें।

इस सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया से यह सुनिश्चित हुआ कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध रहें। प्रशासन का यह कदम शिक्षा की मजबूती और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…