MP agriculture year : प्रदेश के अन्नदाता को सशक्त बनाने पर फोकस, सरसों पर भावांतर, उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP agriculture year

MP agriculture year : भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है..उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसान को केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता और उद्यमी बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को एग्री-एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

MP agriculture year : सरसों पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सोयाबीन पर भावांतर योजना लागू होने से किसानों को फायदा मिला है और कमजोर पड़ रही मंडियां फिर से सक्रिय हुई हैं। इसी तर्ज पर अब सरसों पर भी भावांतर योजना लागू की जाएगी।

MP agriculture year : सरसों का एमएसपी: ₹6200 प्रति क्विंटल

बाजार भाव (जनवरी तक): ₹5500–₹6000 प्रति क्विंटल
इस वर्ष सरसों का रकबा: 28% बढ़ा
सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है।
उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मूंग की जगह उड़द की खेती करने वाले किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य दलहन उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही चना, मसूर और तुअर को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिस पर सकारात्मक संकेत मिले हैं।

MP agriculture year : ओलावृष्टि पर राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हाल की ओलावृष्टि को लेकर सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों का सर्वे कर जल्द मुआवजा दिया जाए।

MP agriculture year : अनुपूरक बजट पर चर्चा

विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा भी शुरू हुई। यह बजट लगभग ₹15,958 करोड़ का है, जिसमें विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और Rahul Gandhi के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों के लिए वर्तमान राज्य और केंद्र सरकार ने जितना काम किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को लेकर भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया।

ये भी जानिए Bharat Taxi drivers : सहकारिता मॉडल को बढ़ावा, अमित शाह ने ‘भारत टैक्सी’ के ड्राइवरों से किया संवाद, जीरो-कमीशन व्यवस्था पर जोर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'