फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी झुलसीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mother and daughter burnt under suspicious circumstances in Firozabad

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां माँ और बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। यह घटना मोहल्ला हुसैनी की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तत्काल गंभीर हालत में सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवार के पुत्र माजिद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका ससुराल पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा था। माजिद का दावा है कि इसी विवाद के चलते उसकी माँ और बहन को ससुराल वालों ने जलाने की कोशिश की। उसने यह आरोप पुलिस को भी बताया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना दुर्घटना है, आत्महत्या का प्रयास या फिर जानबूझकर किया गया हमला। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव जैसा माहौल बना हुआ है, वहीं परिजन सदमे में हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर है और उपचार जारी है।
पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान और परिस्थितियों के आधार पर जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन