report by: Pratap Baghel, Edit by: Priyanshi Soni
Morena: मुरैना में अवैध रेत परिवहन के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिंनौनी थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो-वीडियो के आधार पर की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Morena: 50-50 हजार रुपये लेकर 4 ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। यह वीडियो चिंनौनी थाने में पदस्थ एएसआई कमलेश कुमार द्वारा अपने मोबाइल से वायरल किया गया था। वीडियो में दरोगा चंबल क्षेत्र से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दिखाते हुए आरोप लगा रहा है कि थाना प्रभारी ने 50-50 हजार रुपये लेकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ दिए, जबकि केवल एक वाहन पर कार्रवाई की गई।
Morena: चिंनौनी थाना प्रभारी, एएसआई सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरैना एसपी समीर सौरभ ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम, एएसआई कमलेश कुमार, एचसीएम रामनरेश परमार समेत कुल 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
इस कार्रवाई के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि चंबल क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में सिर्फ माफिया ही नहीं, बल्कि कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। एसपी की सख्ती के बाद पूरे जिले के पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
read also: Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन





