मुरैना-ग्वालियर पुलिस का संयुक्त अभियान: पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Bhagel

ग्वालियर: पुलिस पार्टी पर हमला कर आरक्षक को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुरैना-ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। आज सुबह से पुलिस ने जनकपुर गांव समेत धौलपुर और आसपास के आधा दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन आरोपियों का कहीं सुराग नहीं मिला। सभी घरों पर ताले लटके हुए मिले हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान में छिपे हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर महाराजपुरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर रणवीर सिंह नरवरिया की अगुवाई में पुलिस पार्टी मुरैना में फरारी बदमाश को पकड़ने गई थी। जनकपुर गांव में रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकुश गुर्जर को पकड़ लिया। तभी फरारी बदमाश हददू उर्फ सौरव गुर्जर अपने हथियारबंद साथियों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इस हमले में हददू के भाई गौरव गुर्जर ने कट्टे से आरक्षक अनिल तोमर के पैर में गोली मार दी। आरक्षक घायल होकर जमीन पर गिर गए। बदमाशों के हावी होते ही पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी अंकुश गुर्जर को बदमाश अपने साथ ले गए।

घटना के बाद घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में हददू गुर्जर, गौरव गुर्जर, श्यामवीर गुर्जर, परीक्षित गुर्जर, मोनू गुर्जर, करुआ गुर्जर, रवि गुर्जर, रामब्रज गुर्जर, पूरन गुर्जर और अंकुश गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आज सुबह आरोपियों की तलाश में मुरैना-ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त रेड की। सबसे पहले जनकपुर गांव में दो स्थानों पर छापेमारी हुई, उसके बाद धौलपुर के चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस को घरों पर ताले लटके मिले और अब भी आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी सुरेंद्र पाल डाबर ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनके सिर पर इनाम रखने की कार्रवाई भी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Prayagraj :माघ मेले में अनशन पर बैठे शंकराचार्य से मिल सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुलह की कोशिश तेज

प्रयागराज पहुंचकर अनशनकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की संभावनाPrayagraj उत्तर प्रदेश के

HelmetAwareness : भिलाई में अनोखा हेलमेट जागरूकता अभियान, 500 हेलमेट भी निःशुल्क वितरित

रिपोर्ट- विष्णु गौतम HelmetAwareness : भिलाई, “सड़क पर चलना अगर मजबूरी है,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष