,

मुरादाबाद: दिल्ली धमाकों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Moradabad: Tight security arrangements after Delhi blasts

मुरादाबाद। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मुरादाबाद मंडल में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी है।

डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर एसपी, सीओ और थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी मैदान में उतर आए हैं। पुलिस टीमों ने विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहन जांच की।

यूपी-उत्तराखंड सीमा पर बेरिकेटिंग लगाकर आने-जाने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने ट्रेनों और बसों के यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मुरादाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और हर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…