,

मुरादाबाद: डीआईजी बने गुरु, छात्रों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

- Advertisement -
Ad imageAd image
Moradabad: DIG turns guru, teaches students traffic rules

मुरादाबाद।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को ‘यातायात माह नवंबर’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी मुरादाबाद मुनीराज जी शामिल हुए। उन्होंने खुद छात्रों के बीच जाकर यातायात नियमों पर जागरूकता पाठशाला संचालित की और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी मुनीराज ने बच्चों से सवाल-जवाब के रोचक अंदाज में बातचीत की। उन्होंने पूछा कि कितने छात्र वाहन चलाते हैं और क्या वे यातायात नियमों का पालन करते हैं। उनकी सरल और संवादात्मक शैली ने बच्चों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

डीआईजी ने छात्रों को समझाया कि सड़क पर अनुशासन और नियमों का पालन न केवल अपनी सुरक्षा के लिए, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हंसी-मजाक के साथ यह संदेश दिया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल कभी न भूलें, क्योंकि सड़क पर सुरक्षित रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस लाइन से एक भव्य सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़क सुरक्षा के संदेश दिए- “सुरक्षित चलें, समझदारी से चलें”। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

अपने संबोधन में डीआईजी मुनीराज जी ने कहा- “ऐसे आयोजन समाज में सड़क सुरक्षा की भावना और अनुशासन को मजबूत बनाते हैं। हमें खुद जागरूक रहकर ही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।”

इस अवसर पर यातायात विभाग के अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य था- जागरूक नागरिक बनकर सड़क हादसों को रोकना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र