मनोज श्रीवास्तव बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, कायस्थ समाज ने दी बधाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल: राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी, 2025 से छ: वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो पहले हो, तक की अवधि के लिये आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा सदस्य, मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के पद से श्री श्रीवास्तव का त्यागपत्र 31 दिसम्बर 2024 को स्वीकृत कर लिया गया है। उनकी नियुक्ति पर कायस्थ समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के कई विभिन्न विभागों और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

मनोज श्रीवास्तव का सेवाकाल

  • सेवानिवृत्त IASअधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने अप्रैल 2021 में पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति ली थी।
  • मनोज श्रीवास्तव न केवल एक अच्छे प्रशासक रहे हैं, बल्कि साहित्यिक जगत में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं।
  • वे महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका अक्षरा के प्रधान संपादक हैं। अब तक उनकी 38 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जो साहित्य और प्रशासनिक विषयों पर आधारित हैं।
  • उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिनमें स्वामी विवेकानंद पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय विमानन पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान कबीर सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष