मनेंद्रगढ़: हसदो नदी तट पर मिले समुद्री जीवाश्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Manendragarh: Marine fossils found on the banks of the Hasdo river

गोंडवाना मैरिन फॉसिल्स पार्क का आज होगा उद्घाटन

एमसीबी।
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। हसदो नदी के तट पर मिले करोड़ों वर्ष पुराने समुद्री जीवाश्मों के संरक्षण हेतु बनाए गए गोंडवाना मैरिन फॉसिल्स पार्क का उद्घाटन आज शाम 4 बजे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया जाएगा।

गोंडवाना मैरिन फॉसिल्स पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार सृजन और शैक्षणिक शोध के क्षेत्र में भी एक नया आयाम स्थापित करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पार्क में मिले समुद्री जीवाश्म लगभग 28 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जो पृथ्वी के भूगर्भीय इतिहास में गोंडवाना काल की महत्ता को दर्शाते हैं।

इन दुर्लभ जीवाश्मों के संरक्षण और रखरखाव का कार्य वनमंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा किया जा रहा है। पार्क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि विज्ञान और भूविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए भी यह अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

गोंडवाना मैरिन फॉसिल्स पार्क के उद्घाटन के साथ ही मनेंद्रगढ़ का नाम विश्व के महत्वपूर्ण भूगर्भीय स्थलों में शामिल होने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएगा।

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट