ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: ‘बीजेपी सरकार हटते ही वक्फ कानून रद्द कर देंगे’, इमामों संग की अहम बैठक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में विवाद गहराता जा रहा है, खासकर पश्चिम बंगाल में इसका तीव्र विरोध देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि केंद्र की बीजेपी सरकार सत्ता से बाहर होती है, तो वह इस कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द कर देंगी।

ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से संवाद करने पहुंचीं। इस विशेष बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, AIMPLB के महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई प्रमुख इमाम और धार्मिक नेता शामिल हुए।

ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि बंगाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के वीडियो दिखाकर बंगाल की छवि को धूमिल किया जा रहा है। ममता ने बीजेपी पर फर्जी खबरें फैलाने और सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “अगर बंगाल पर कुछ कहना है तो मेरे सामने आकर कहें। हमनें फेक मीडिया रिपोर्ट्स को भी बेनकाब किया है।”

‘सभी धर्मों का करती हूं सम्मान’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, “मैं इमामों के साथ-साथ पुरोहितों का भी समान रूप से आदर करती हूं। हम रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और बंगाल में किसी भी तरह की हिंसा की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।”

वक्फ कानून पर स्पष्ट रुख

वक्फ संशोधन कानून को लेकर ममता बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पहले भी संसद में इसका विरोध कर चुकी है और अब जब यह कानून पास हो गया है, तब भी वह इसे बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। ममता की पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी हैं।

मुस्लिम समाज का विरोध

मुस्लिम समाज वक्फ को शरीयत का हिस्सा मानता है और उसमें किसी भी प्रकार की सरकारी दखलंदाजी को अस्वीकार्य बता रहा है। यही वजह है कि इस कानून के खिलाफ बंगाल के विभिन्न हिस्सों में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं।

ममता बनर्जी की इस बैठक को राज्य में मुस्लिम समाज के बीच समर्थन बनाए रखने की एक अहम रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने वादा किया कि बंगाल में धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।

OpenAI भर्ती 2025: CEO सैम अल्टमैन ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट्स को दिया न्यौता – अभी आवेदन करें!…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर