,

बरेली में तौकीर रजा के करीबी आरिफ पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र

Major action against Arif, a close associate of Tauqeer Raza in Bareilly, bulldozers run on illegal construction

REPORT- DUSHYENDRA KUMAR

जगतपुर क्षेत्र में 16 दुकानों और शोरूम का ध्वस्तीकरण, भारी पुलिस बल तैनात
26 सितंबर को हुए दंगे के मास्टरमाइंड माने जाने वाले मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइज़र आरिफ पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम ने पीलीभीत रोड स्थित जगतपुर इलाके में उसकी दो बड़ी संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की।

BDA अधिकारियों के अनुसार, आरिफ द्वारा बनाई गई मार्केट, शोरूम और अन्य दुकानों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था, जो नियमानुसार अवैध है। इसी आधार पर BDA की टीम ने 16 दुकानों और एक तीन मंजिला शोरूम को ध्वस्त करना शुरू किया।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। CO तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहले से ही मौके पर तैनात था। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर रखा था ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न पैदा हो सके।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी आरिफ से जुड़े फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद अब BDA ने अवैध मार्केट और शोरूम पर बुलडोज़र चलाकर बड़ा संदेश दिया है।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई और लोग आसपास जमा हो गए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार पुलिस बल तैनात रखा है।

प्रशासन की यह कार्रवाई दंगे के बाद अवैध निर्माण और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…