,

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: स्कूल वैन में अचानक लगी आग, बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Major accident averted in Farrukhabad: School van suddenly caught fire, children saved their lives by jumping out

फर्रुखाबाद में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब छात्रों से भरी एक स्कूल वैन अचानक आग का गोला बन गई। यह वैन कमालगंज के गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान, कनकौली की बताई जा रही है, जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएँ सवार थे। जैसे ही वैन अखमेलपुर के पास पहुँची, अचानक उसमें आग लग गई। आग फैलते देख बच्चों ने घबराकर वैन से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बच्चे समय से बाहर निकल गए, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रवर्तन, डीआईओएस और थानाध्यक्ष को मौके पर जांच के लिए भेजा है। डीएम ने कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और एआरटीओ प्रवर्तन को आदेश दिया गया है कि जिले में चल रहे अमानक और कंडम स्कूल वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। स्कूल प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई निजी स्कूल कंडम और असुरक्षित वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे हैं, जो एक बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सभी स्कूलों के वाहनों की व्यापक जांच की जाएगी और मानकों का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद की यह घटना यातायात व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करती है। समय रहते बच्चों की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता ने आज एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…