,

Mahendragarh Encounter : पारदी गैंग के 7 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार, दो घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahendragarh Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी आरोपी भी दबोचे गए

REPORT : GULSHAN KUMAR

Mahendragarh Encounter : महेंद्रगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशन में सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ 22 मई की अल सुबह महेंद्रगढ़ के हुड्डा सेक्टर क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कच्छाधारी संदिग्ध बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीराम, अभय, अर्जुन, विरेन्द्र, सुनील, चांद और विजय के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें विजय पर 15 हजार और चांद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Mahendragarh Encounter : हथियार और सेंधमारी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आधुनिक स्वचालित पिस्तौल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और खाली खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पिट्ठू बैग से लोहे का सरिया, वायर कटर, प्लास, पेचकस, मोबाइल फोन, घड़ी और चोरी-सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाली गुलेलें व अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से लूट, डकैती और चोरी जैसी वारदातों में सक्रिय था और कई जिलों में वांछित चल रहा था। थाना शहर महेंद्रगढ़ में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा