महासमुंद: सीएम विष्णु देव साय ने की तीन जिलों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mahasamund: CM Vishnu Dev Sai held a high-level review meeting of three districts

BY- ISA AHMAD

सुशासन तिहार के आवेदनों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद जिला पंचायत के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली, जिसमें महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह बैठक लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली, जो शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 9:40 बजे तक जारी रही।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान मिले जन आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों से आवेदन निवारण की स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों और मांगों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रशासनिक कामकाज, योजनाओं की स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जनता से सीधे संवाद और उनके मुद्दों के निराकरण का माध्यम है, इसे गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक आवेदन पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसी बैठकों के माध्यम से प्रशासनिक पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

यह समीक्षा बैठक जनता के विश्वास और शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक मानी जा रही है, जिससे शासन-प्रशासन के बीच समन्वय और जनहित के कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी।

10 मई 2025: दैनिक राशिफल हिंदी में – प्रेम, करियर और स्वास्थ्य भविष्यफल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के