,

महाराष्ट्र: 7 साल के बेटे को खाना मांगने पर मां ने बेलन से पीट-पीटकर मार डाला

BY: Yoganand Shrivastava

पालघर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक 7 साल के मासूम बेटे की मौत उसकी ही मां की बेरहम पिटाई से हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चे ने खाने के लिए चिकन मांगा, जिस पर उसकी मां गुस्से में आ गई और रोटी बेलने वाले बेलन से उसे मारने लगी।

गंभीर चोटों के बावजूद इलाज नहीं

घटना के दौरान बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, लेकिन मां ने उसे अस्पताल नहीं पहुँचाया। परिणामस्वरूप बच्चा घर पर ही दम तोड़ गया। घटना धनसार गांव के घोड़िला कॉम्प्लेक्स की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया और पीटाई में इस्तेमाल किया गया बेलन जब्त कर लिया।

परिवार और परिस्थितियां

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने पति से अलग रहती थी और दो बच्चों व दो बहनों के साथ घोड़िला कॉम्प्लेक्स में रहती थी। मृतक बच्चे की 10 वर्षीय बहन भी घटना के समय काफी सहमी हुई मिली। पुलिस ने उसे दहानू के एक आश्रम में भेज दिया है।

जांच जारी

मां ने बच्चे की मौत की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है, लेकिन स्थानीय लोग इस घटना के पीछे किसी और वजह की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत केवल पिटाई से हुई या लापरवाही से इलाज न मिलने की वजह भी शामिल थी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…