Maharashtra Election Result: 56 लाख फॉलोअर्स वाले एजाज खान को मिले मात्र 155 वोट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra Election Result

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम कई लोगों के लिए चौंकाने वाले थे। महायुति एन्टीइन्कम्बेंसी को पार करते हुए सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, महा विकास अगाड़ी गठबंधन में शामिल दल हार के कारणों पर मंथन कर रहे। इसी बीच खुद को मुंबई का भाई कहने वाले एजाज खान की चर्चा हो रही है। वे वर्सोवा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी थे। इलेक्शन कमीशन के डाटा के अनुसार एजाज खान (Ajaz Khan) को मात्र 155 वोट ही मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि, एजाज खान के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर हैं बावजूद इसके नोटा को उनसे ज्यादा तवज्जो मिली है।

हरूम खान को मिली जीत

वर्सोवा से शिव सेना (UBT) प्रत्याशी हरूम खान को 65396 वोट मिले हैं। हरूम खान ने डॉ. भारती लवेकर को 1600 वोट से हराया है। डॉ. भारती लवेकर को 63796 वोट मिले। इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर आजाद) के प्रत्याशी एजाज खान को मात्र 155 वोट मिले हैं। पिछले कई समय से एजाज खान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते आए हैं। इस बार उन्होंने आजाद समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जहां एजाज खान को मात्र 155 वोट मिले हैं वहीं नोटा को 1298 वोट मिले हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोवर्स :

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट, एक्टर और खुद को मुंबई का भाई बताने वाले एजाज खान के 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टा के आलावा एजाज खान के फेसबुक पर भी अच्छी खासी फॉलोविंग हैं। उन्हें फेसबुक पर 4.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मिलियन्स में फॉलोविंग होने के बावजूद एजाज खान को मात्र 155 वोट मिल पाए हैं।

चुनाव से पहले बिग बॉसे के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने जीत का दावा किया था हालांकि, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र