,

म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग: जयंती अन्य अवसरों पर मिल छुट्टियों को कम करे सरकार, हर शनिवार की छुट्टी रखे बरकरार

Madhya Pradesh Third Class Employees Union demands: Government should reduce holidays on birth anniversaries and other occasions, and maintain Saturdays as holidays.

प्रत्येक शनिवार की छुट्टी रखने से 400 करोड़ का होगा सरकार को फायदा

भोपाल: 23 मार्च 2022 मध्य प्रदेश में प्रत्येक शनिवार का अवकाश लागू हुआ था दिसंबर 2022 से आगामी आदेश तक प्रभावशील हुआ है. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, राजस्थान बिहार पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में प्रत्येक शनिवार का अवकाश लागू है अभी जैसा की समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कर्मचारियों के वर्किंग डे कम करने को लेकर कर चार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मंथन रहे हैं जो उसका गणित बताया गया है उसके अनुसार कर्मचारियों को 197 दिवस के अवकाश लिखा गया है जो कि सही नहीं है 197 दिवस छुट्टी जब है जब प्रत्येक कर्मचारी अपने अर्जित एवं चिकित्सा अवकाश लेता है प्रदेश के कर्मचारियों को जो छुट्टी मिलती है केवल 141 दिन की छुट्टी जो इस प्रकार है 13 आकस्मिक अवकाश 4 स्थानीय अवकाश 3 ऐच्छिक अवकाश प्रत्येक शनिवार,रविवार मिलाकर104 दिन 26 दिन सामान्य अवकाश यह 26 दिन भी पूरे कर्मचारी को नहीं मिलते क्योंकि शनिवार रविवार छुट्टी आ जाती है जैसे 2025 में 26 में से मात्र 17 दिन सामान्य अवकाश प्राप्त हुए क्योंकि अन्य दिनों में रविवार अवकाश के दिन ही जयंती त्यौहार पड़े हैं।

30 दिन का अर्जित एवं 20 दिन का चिकित्सा अवकाश भी जोड़ते हुए 198 दिवस बता दिए हैं यह 50 दिन प्रत्येक कर्मचारी जरूरत होने पर ही लेता है यह छुट्टी लेने से पूरा कार्यालय बंद नहीं होता कोई एक दो कर्मचारी ही जाते हैं इसलिए 198 छुट्टी दिखाते हुए जो कार्रवाई की जाएगी वह उचित प्रतीत नहीं हो रही।

2015 में वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार की छुट्टी रखने पर जो प्रस्ताव बनाया था उसके अनुसार प्रत्येक महीने में पेट्रोल डीजल टेलीफोन चाय पानी मीटिंग सफाई आदि पर लगभग 371 करोड रुपए बच जाएंगे.

प्रत्येक छुट्टी पर शहर में वाहनों का दबाव कम हो जाता है और उसके कारण प्रदूषण कम होता है पर्यावरण को भी फायदा मिलता है हवा स्वच्छ होने से जीवन भी सुरक्षित रहता है.

सरकार द्वारा अन्य जयंती महापुरुषों के नाम पर जो अवकाश घोषित किया जा रहे हैं उनको भले ही कम कर दिया जाए लेकिन प्रत्येक शनिवार का अवकाश लागू रहने दिया जाए इससे सरकार को 400 करोड़ की बचत एवं कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ेगी जब सरकार आनंद विभाग बनाकर कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने की कोशिश कर रही है तो फिर यह शनिवार का अवकाश निरस्त नहीं होना चाहिए.

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…