,

Madhya Pradesh : पूरे प्रदेश में एक साथ 9 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना और मसूर की खरीदी, 19 लाख से अधिक किसानों ने कराया है पंजीयन

madhya pradesh gengun kharidi 9 april

madhya pradesh : मध्यप्रदेश में किसानों के लिए बड़ी खबर है। अब गेहूं, चना और मसूर की खरीदी पूरे प्रदेश में 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इस साल रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से करीब 3 लाख 60 हजार ज्यादा है। किसानों का पंजीकृत रकबा भी बढ़कर 41.58 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है।

Madhya Pradesh : msp 2585 रुपये प्रति क्विंटल, 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस

madhya pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार के रूप में किसानों को बेहतर लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से किसानों को इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ ही 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है।

इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी जानिए Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…