Bhopal में बनने जा रहा फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal: भोपाल प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और आर्थिक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भोपाल में फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।

Bhopal: अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से होगा संचालन

प्रस्तावित संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से काम करेगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करना, आर्थिक नीतियों पर शोध को बढ़ावा देना और नई आर्थिक गतिविधियों की संभावनाओं का अध्ययन करना है।

Bhopal: कैबिनेट बैठक में अन्य प्रस्ताव भी शामिल

कैबिनेट बैठक में इसके अलावा जल संसाधन विभाग की दो नई सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखे जाएंगे। इनमें मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। साथ ही चना और मसूर की एमएसपी पर खरीदी का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है, जिस पर सरकार निर्णय ले सकती है।

read also: MP Weather Alert: प्रदेश में बदला मौसम का रुख, अगले 3 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी