,

MP Weather Alert: प्रदेश में बदला मौसम का रुख, अगले 3 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Weather Alert

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। नए सक्रिय सिस्टम के चलते अगले तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। मौसम केंद्र, भोपाल ने 9 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है, जिसमें भोपाल, ग्वालियर और कुल 34 जिले शामिल हैं।

MP Weather Alert: इन जिलों में तेज असर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और शहडोल सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा।

MP Weather Alert: तेज आंधी और हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

MP Weather Alert: अगले दो दिन भी मौसम का असर

8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में यह सिस्टम सक्रिय रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जा सकता है।

MP Weather Alert: पहले भी दिखा था असर

4 से 6 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश देखी गई थी। सामान्यत: अप्रैल-मई में तेज गर्मी रहती है, लेकिन इस बार बार-बार सक्रिय हो रहे सिस्टम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है।

read also: India Weather: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के