Report: Pradeep Bhansal
Machalpur School Bus Checking नगर में पहली बार जिला परिवहन विभाग द्वारा निजी स्कूलों के वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। जांच के दौरान कई स्कूल वाहनों में दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
बताया गया कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ स्कूल संचालकों ने अपने वाहनों को अन्य स्थानों पर खड़ा कर दिया, जिसके कारण सभी स्कूल वाहनों की जांच नहीं हो सकी।
दो स्कूलों के वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई
Machalpur School Bus Checking जांच के दौरान मां सरस्वती एकेडमी और द रेडिएंट एकेडमी के स्कूल वाहनों में नियमों के उल्लंघन पाए गए।
परिवहन विभाग के अनुसार, मां सरस्वती एकेडमी की बस क्रमांक MP69 P 0116 और MP41 P 1033 में बीमा और फिटनेस संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। इस पर दोनों वाहनों के खिलाफ कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

Machalpur School Bus Checking न वहीं, द रेडिएंट एकेडमी की बस क्रमांक MP39 P 0399 में भी नियमों से संबंधित कमियां मिलने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सुरक्षा व्यवस्थाओं में भी मिलीं खामियां
Machalpur School Bus Checking निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी कमियां सामने आईं। मां सरस्वती एकेडमी की एक बस में इमरजेंसी गेट जाम पाया गया, जो आपातकालीन स्थिति में गंभीर खतरा बन सकता है।
इसके अलावा बस में मौजूद मेडिकल किट और अग्निशमन यंत्र भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जप्ती के निर्देश और बाद की कार्रवाई पर उठे सवाल
Machalpur School Bus Checking जांच के दौरान यह भी चर्चा रही कि कुछ वाहनों को जप्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बाद में कार्रवाई केवल चालान तक सीमित रही। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जप्ती की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
हालांकि इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
चेकिंग अभियान में जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, भोजपुर चेकिंग पॉइंट प्रभारी प्राची शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ज्ञानेंद्र वैश्य, जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि जिन वाहनों में बीमा, फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों से संबंधित कमियां मिली हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी स्कूल वाहनों की नियमित जांच जारी रहेगी।




