रिपोर्ट- सुनील कुमार
बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। लुति डैम हादसे में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक पांच शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। शनिवार को 6 साल के मासूम कार्तिक का शव डैम से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। मछली पकड़ने वाले ग्रामीण ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस व बचाव दल को दी।
मंत्री और अफसरों ने लिया जायजा
घटना के अगले दिन कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति जानी।
पीड़ित परिवारों को सहायता
- पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई।
- सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हरसंभव मदद की जाएगी।
- प्रत्येक मृतक के परिवार को राजस्व छत्ती पूर्ति के तहत ₹4 लाख क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।
बचाव कार्य जारी
- एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल का सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।
- प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश में डैम और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच कर रही है।
यह हादसा पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल छोड़ गया है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाने और राहत कार्य तेज करने की मांग कर रहे हैं।





