आंबेडकर मुद्दे पर संसद में धक्कामुक्की, बीजेपी सांसद घायल, राहुल पर FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lok Sabha: Opposition's protest, Rahul arrived wearing blue clothes, BJP MP injured

अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। आज लोकसभा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेता नीले कपड़े पहनकर पहुंचे। राहुल गांधी ने संसद में सांसदों की मीटिंग भी ली। सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए सदन में मार्च निकाला। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।इससे पहले 18 दिसंबर को भी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए थे, और गृह मंत्री से माफी की मांग की थी।

दरअसल, पूरा मामला 17 दिसंबर को शुरू हुआ। जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा के दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के बारे में कहा था, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। लोकसभा और राज्यसभा में अमित शाह के भाषण का विरोध किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अमित शाह ने 18 दिसंबर को प्रेस कान्फ्रेंस करके मामले पर स्पष्टीकरण दिया, और कांग्रेस पर बाबा साहब को उचित सम्मान ना देने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि, कांग्रेस गृह मंत्री की 10-12 मिनट की क्लिप दिखाकर देश को गुमराह कर रही है।

भाजपा सांसद चोटिल
विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए। उनके सिर में चोट आ गई, उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया गया। सारंगी ने कहा कि, ‘राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया है। सांसद मेरे ऊपर गिरे, जिसके बाद में नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था’

रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में हुई धक्का मुक्की पर कहा कि, ‘राहुल गांधी ने जो धक्कामुक्की की है। मैं उसकी निंदा करता हूं। सांसद प्रदर्शन करते आए हैं। कांग्रेस रोज करती है। आज पहली बार एनडीए सांसदों ने प्रदर्शन किया था, क्योंकि कांग्रेस ने आजादी से अब तक अंबेडकर को अपमानित किया और फिर झूठ बोलकर अमित शाह की क्लिप दिखाकर भ्रमित किया, उसके खिलाफ ही प्रदर्शन था।’

दोनों दलों ने थाने में दर्ज कराए मामले

राहुल गांधी पर बीजेपी ने अपने सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है, जिसमें दो सांसद जख्मी हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं महिला सांसद ने भी राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। इस धक्का कांड को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी ने अपनी शिकायत में हत्या का प्रयास तक का आरोप राहुल गांधी पर लगाया है।

POK में मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान, जानिए कौन था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड

POK: पाक अधिकृत कश्मीर (POK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में गुरुवार को आतंकी

PM Modi ने मंत्रियों को दिए काम तेजी से निपटाने के निर्देश, बोले- 2047 विकसित भारत हमारा संकल्प

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी के 4 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 22 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

MPPSC Exam Rules 2026 के लिए सरकार ने मांगे सुझाव, 5 जून तक भेज सकेंगे आपत्तियां और राय

MPPSC Exam Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया नया परीक्षा प्रारूप

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में