,

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में बीजेपी नहीं करेगी गठबंधन, सुनील जाखड़ ने किया ऐलान

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग गया है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने मंगलवार (26 मार्च) को एलान किया कि पार्टी लोकसभा चुनाव प्रदेश में अकेले लड़ेगी। किसी दल से गठबधंन नहीं होगा। बता दें कि इस बात का एलान खुद पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडिया संदेश के द्वारा इसकी पुष्टि की। 

जाखड़ ने वीडियो संदेश में क्या कहा?

बीजेपी नेता ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि ये फैसला पार्टी ने लोगों की राय, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय, नेताओं की राय को लेकर, पंजाब की किसानी, पंजाब के व्यापारी, पंजाब के संगतकार, पंजाब के मजदूर, पंजाब का पिछड़ा वर्ग सभी के उज्जवल भविष्य के लिए लिया गया है क्योंकि जो काम बीजेपी पार्टी ने पीएम मोदी की रहनुमायी में पंजाब के लिए किए हैं वो किसी से छुपे नहीं है।

दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी ओखला और मुस्तफाबाद में आगे, एआईएमआईएम का प्रदर्शन निराशाजनक

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…