,

Lok Sabha Budget Session: संसद का बजट सत्र शुरू, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lok Sabha Budget Session

Lok Sabha Budget Session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार, 9 मार्च से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से चला था और इसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया था। अब सत्र का दूसरा भाग 9 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Lok Sabha Budget Session: स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव एजेंडे में

सत्र के पहले दिन के एजेंडे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इस प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और डॉ. मल्लू रवि ने दिया है। यदि प्रस्ताव सदन में पेश होता है तो इस पर चर्चा भी हो सकती है, जिससे सदन में राजनीतिक माहौल गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

Lok Sabha Budget Session
विदेश मंत्री एस जयशंकर

Lok Sabha Budget Session: भाजपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप

संभावित राजनीतिक टकराव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने 9 और 10 मार्च को सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

Lok Sabha Budget Session: विदेश मंत्री एस जयशंकर देंगे बयान

बजट सत्र के दूसरे चरण में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। इसी क्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर संसद में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और ईरान में चल रहे संघर्ष को लेकर सरकार का पक्ष रख सकते हैं। वे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर भारत की नीति और दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी देंगे।

read also: PMModiSpeech : राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दे पर पीएम मोदी का TMC पर हमला, बोले बंगाल में सत्ता का अहंकार चूर-चूर होगा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस

Malaika Arora ने खरीदी नई महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन, पूजा कर किया स्वागत

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने कार कलेक्शन में एक

India-Uzbekistan रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, एस. जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की सोच समान

India-Uzbekistan: भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने

Malaria Outbreak: उफनती नदी के सहारे इलाज, मलेरिया से जूझ रहे आदिवासी गांवों की दर्दनाक हकीकत

Malaria Outbreak: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में Malaria Outbreak

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 4 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में