Liquor Shop Protest: सक्ती के रबेली गांव में बिना पंचायत प्रस्ताव खोली गई शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Liquor Shop Protest: Villagers stage protest against liquor shop opened without panchayat resolution in Sakti's Rabeli village.

Liquor Shop Protest: गौठान परिसर में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप

सक्ति जिले के रबेली गांव में नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण गौठान परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पंचायत प्रस्ताव और सहमति के आबकारी विभाग द्वारा गांव में शराब दुकान खोली जा रही है, जिससे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Liquor Shop Protest: महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी परिस्थिति में गांव में शराब दुकान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि पूर्व में भी शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था, तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके बावजूद गौठान के सरकारी भवन में रातों-रात शराब डंप कर दी गई, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

Liquor Shop Protest: पंचायत की सहमति के बिना दुकान खोलने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गांव के उपसरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराब दुकान खोलने के लिए पंचायत से किसी भी प्रकार की अनुमति या प्रस्ताव नहीं लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय गांव की इच्छा के विरुद्ध लिया गया है।

READ ALSO: MP Voter List Final : मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65, SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Liquor Shop Protest: ग्रामीणों और महिलाओं ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया तुरंत नहीं रोकी गई, तो वे उग्र आंदोलन, चक्का जाम और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और आंदोलन जारी है।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान