गरियाबंद में तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Life in Gariaband has been disrupted due to rain for three days

गरियाबंद। जिले में बीते तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बरसात से मैनपुर ब्लॉक के कई गांवों से होकर गुजरने वाले नाले उफान पर आ गए हैं। राजापड़ाव क्षेत्र के शोभा, अड़गड़ी, जरहीडीह, बाघ और गरहा नाला सहित कई बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे 8 पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

दैनिक जीवन पर असर

बारिश और बाढ़ की वजह से मैदानी कर्मचारियों का आना-जाना रुक गया है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बीमारों का इलाज, खाद-राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीदी में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।

बिजली बहाल करने ग्रामीणों ने की मशक्कत

जरांडी गांव के लोग टूटे बिजली खंभे को खुद ही बाकड़ी नाला पार कर गांव तक ले आए। ग्रामीणों की इस मेहनत से गांव तक खंभा पहुंच तो गया, लेकिन बाढ़ के चलते बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी गांव नहीं पहुंच पाए। नतीजा यह रहा कि पिछले तीन दिनों से गांव में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है।

उच्च स्तरीय पुल की मांग पर नाराजगी

इस इलाके के लोग लंबे समय से सभी नालों पर उच्च स्तरीय पुल की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि पुल निर्माण के लिए मंजूर भी हो चुकी है, लेकिन काम शुरू करने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं। अफसरों की इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल