लिबरल पार्टी 9 मार्च को करेगी प्रधानमंत्री पद के लिए नए नेता का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कनाडा में इन दिनों राजनैतिक सरगर्मी चल रही है। वहीं अब कानाडा को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है, लेकिन नए प्रधानमंत्री को लेकर संशय है। बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टू्रडो ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब लिबरल पार्टी को नया प्रधानमंत्री चुनना है। पद की दौड़ में अभी कुछ चेहरे है लेकिन प्रमुख रूप से मार्क कार्नी, क्रिस्टिया फ्रीलैंड है। माना जा रहा है कि इनमें से ही कोई कनाडा की गद्दी पर बैठेगा। बता दें कि लिबरल पार्टी 9 मार्च को अपना नेता घोषित करेंगी। तब तक जस्टिन टूडो ही कनाडा के प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे।

ये नेता बन सकते है पीएम


लिबरल पार्टी के अगले नेता के चुनाव की दौड़ में बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नीए पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड शामिल हैं। फ्रीलैंड ने पिछले महीने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लिबरल पार्टी के अध्यक्ष सचित मेहरा ने एक बयान में कहा, “कनाडा की लिबरल पार्टी 9 मार्च को एक नया नेता चुनेगी और 2025 का चुनाव लड़ने व जीतने के लिए तैयारी करेगी।

कनाडा में तेज हुई सियासी हलचल


कनाडा में यह सियासी हलचल ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को 51वां राज्य बताते हुए कनाडा को अमेरिका के साथ मिलने का ऑफर दे रहे हैं। ट्रंप ने कनाडा पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हाल के सर्वेक्षणों से पता चलता है कि लिबरल पार्टी के अगले चुनाव में जीतने की संभावना कम है। नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, लिबरल पार्टी 23 प्रतिशत, तो विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी को 45 प्रतिशत लोगों की पसंद बनकर उभरी है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी