महाकुम्भ में भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना पर हुआ व्याख्यान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lecture on India's pride story versus feeling of selflessness in Maha Kumbh

महाकुम्भ प्रयागराज में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना विषयक व्याख्यान का शुक्रवार को आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभी ने एक सुर से महाकुम्भ के दिव्य आयोजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की जमकर सराहना की।

गौरव गाथा पर रखें विश्वास
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपनी गौरव गाथा पर विश्वास रखें और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें। हमारी आत्महीनता की भावना हमें पीछे की ओर धकेलती है। एक लंबा कालखंड रहा जब भारत का आध्यात्म और यहां की अर्थव्यवस्था दुनिया को रास्ता दिखाते थे। सबसे बड़ा कारण यह था कि हम अपने आत्म विश्वास के साथ काम करते थे। तकनीकी के मामले में हम सारी दुनिया से सदियों सदियों से आगे थे। भारत का बना हुआ माल कपड़ा, मसाले, चीनी, हीरे जवाहरात और भी बहुत सी चीजें पूरी दुनिया में बिका करते थे। यूरोप में हमारे व्यापारी और मध्य एशिया के व्यापारी कारवां बनाकर आते थे और ट्रेड सरप्लस हमारे पक्ष में था। हमको सोने की चिड़िया सदियों सदियों कहा गया। हम कैसे पीछे छूट गए, इस पर भी बहुत सारे अध्ययन हुए हैं। जब मुस्लिम आक्रांताओं ने हम पर हमला करना शुरू किया, हमको दासता की ओर ले जाना शुरू किया, तो एक मनो वैज्ञानिक दवाब हमारे ऊपर आया और गुलामी की स्थिति बनी। वह चाहे सत्ता की हो, या किसी अन्य प्रकार की हो, वह व्यक्ति को नवाचार से रोकती है।

भारत के खिलाफ की गई साजिश
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम विश्वविद्यालय चलाते थे। बड़े बड़े ग्रंथों के लिखने वाले हैं लेकिन युद्ध के मैदान में हार गए। जीते हुए लोग पराजित हुए लोगों के गुणों का सार्वजनिक स्मरण कभी नहीं करते। ऐसा ही हमारे साथ हुआ। अंत के दो साल अंग्रेजों के शासन में बीते। भांति भांति से हमारे देश के लोगों में यह बात गहराई से बैठाने का प्रयत्न किया गया कि भारत के लोग अशिक्षित लोग हैं। भारत के लोग असभ्य लोग हैं।

कुम्भ की यह धरा सज्जन, संत और ऋषियों की धरा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन देते हुए निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि दुनिया के सभी लोग भारत की परंपराओं को मानना, समझना और जानना चाहते हैं। कुम्भ की यह धरा सज्जन, संत और ऋषियों की धरा है। यहां जितनी सेवा हमसे बन पाए, हम करें।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मिशन के संयोजक और कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष महेश चंद्र चतुर्वेदी, सह संयोजक राघवेन्द्र सिंह, अवध बिहारी मिश्र सहित देश भर से आये सेवा मिशन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में