REPORT : MANOJ
Arms Act : तिरंगा चौक के पास राहगीरों को डरा-धमका रहा था युवक
Arms Act : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में राहत का माहौल है।

Arms Act : जानकारी के अनुसार थाना बोधघाट पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक मिशन स्कूल के पास एक युवक बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
Arms Act : बोधघाट पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद
Arms Act : यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Arms Act : पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीश तांती उम्र 26 वर्ष निवासी नया मुंडा, तिरंगा चौक जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
READ MORE : Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

