Reporter: मनोज देवांगन
Religious Controversy : सहायक प्लेसमेंट कर्मचारी को निगम कार्यालय में घेरा, कार्रवाई की मांग तेज
Religious Controversy : छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम परिसर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम में कार्यरत सहायक प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को कथित धार्मिक टिप्पणी के विरोध में घेर लिया। घटना के बाद निगम परिसर में जमकर हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Religious Controversy : जानकारी के अनुसार गौतम साहू पर आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप पर महाकाल बाबा, नीम करौली बाबा और सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर से जुड़े धार्मिक संदर्भों पर कथित अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक संदेश साझा किए। इन संदेशों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई।
Religious Controversy : सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के बाद बढ़ा विवाद, जांच की उठी मांग
Religious Controversy : आक्रोशित कार्यकर्ता सीधे निगम कार्यालय पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और कर्मचारी इधर-उधर जाते नजर आए।
Religious Controversy : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई है।वहीं अब यह सवाल भी उठ रहे हैं कि कथित आपत्तिजनक संदेश किन लोगों को भेजे गए और मामले में प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर निगम प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
read more : Burj Khalifa : ‘बुर्ज खलीफा’ का मालिक भारतीय पेशेवरों पर क्यों है फिदा..जानिए

