,

गरियाबंद में बड़ी नक्सल मुठभेड़: 10 कुख्यात नक्सली ढेर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big Naxal encounter in Gariaband: 10 notorious Naxalites killed

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा

1 करोड़ का इनामी मनोज उर्फ भास्कर भी मारा गया

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर भालुडिग्गी के पहाड़ों में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी मनोज उर्फ़ भास्कर और ओडिशा स्टेट कमेटी मेम्बर एसजेडसीएम (SZCM) प्रमोद उर्फ पांडु भी शामिल है।

जॉइंट ऑपरेशन में मिली कामयाबी

यह मुठभेड़ CRPF की कोबरा कमांडो, जिला पुलिस बल और DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली बड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं। इसी आधार पर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सुरक्षाबलों ने भारी सफलता हासिल की।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सुरक्षा बलों के सूत्रों ने इस ऑपरेशन को बड़ी उपलब्धि बताया है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री मिलने की भी खबर है।

अमित शाह ने बताई ऐतिहासिक सफलता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक ऐतिहासिक सफलता बताया और कहा—

“31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।”

लाल आतंक के खात्मे की ओर बड़ा कदम

गरियाबंद में हुई यह मुठभेड़ नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका मानी जा रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे लगातार ऑपरेशनों से नक्सली गतिविधियों का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा