Lormi Water Crisis: गंदे पानी और जर्जर पाइपलाइन से परेशान वार्डवासी, SDM कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/lormi-water-crisis-chhattisgarh/

Lormi Water Crisis: Lormi नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सालों से गंदे पानी और खराब पाइपलाइन की समस्या झेल रहे वार्डवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए SDM कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

Lormi Water Crisis: गंदे पानी से परेशान हैं वार्डवासी

Lormi Water Crisis

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड में बिछी पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई जगह पाइपलाइन नालियों के बीच से गुजर रही है, जिससे घरों तक गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि इस पानी का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

Lormi Water Crisis: कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

वार्डवासियों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। लोगों का आरोप है कि न तो पार्षद इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही नगरपालिका प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है।

Lormi Water Crisis: SDM कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

पानी की समस्या से नाराज लोगों ने SDM कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर समय रहते पाइपलाइन नहीं बदली गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Lormi Water Crisis: जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब चुने हुए प्रतिनिधि ही समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहे, तो आम जनता आखिर अपनी परेशानी लेकर कहां जाए।

READ ALSO: Ambikapur Encroachment Action: डबरीपानी में वन भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 20 अवैध मकान हटाए