Gwalior: लॉ छात्रा के सनसनीखेज अपहरण कांड का पटाक्षेप; आरोपी जीतू तोमर गिरफ्तार, छात्रा सुरक्षित बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior ग्वालियर पुलिस ने बुधवार को दिनदहाड़े हुए लॉ छात्रा के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की 12 सदस्यीय विशेष टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद और तकनीकी इनपुट के आधार पर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी जीतू तोमर को पुलिस ने एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

Gwalior अपहरण से बरामदगी तक: 500 CCTV और 4 राज्यों में पुलिस की दबिश

कैंसर पहाड़िया स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा का अपहरण उस समय किया गया था जब वह अपनी जूनियर के साथ थी। बदमाशों ने जूनियर छात्रा को धक्का देकर छात्रा का अपहरण कर लिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने एडिशनल एसपी बेनीवाल और दो सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के उरई, जालौन, कानपुर, झांसी और बरेली में लगातार दबिश दी। अंततः आरोपी जीतू तोमर और छात्रा को कानपुर-उरई के बीच एक बस से बरामद किया गया, जो लखनऊ से इंदौर की ओर जा रही थी।

Gwalior पुराना अपराधी है जीतू तोमर: जेल से छूटते ही रची साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी जीतू तोमर के खिलाफ अपह्रत छात्रा ने कुछ समय पहले ही छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में जीतू जेल में था और वारदात से मात्र 3 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने जीतू के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। एसएसपी यादव ने बताया कि आरोपी के पास यह हथियार कहाँ से आया, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना में शामिल बिना नंबर की कार और एक अन्य सहयोगी आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Gwalior वायरल वीडियो की होगी टेक्निकल जांच: छात्रा के बयान पर टिकी कार्रवाई

Gwalior वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी यह दावा कर रहा था कि छात्रा अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। इस पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि वीडियो किन परिस्थितियों में और किस दबाव में बनाया गया, इसकी गहनता से तकनीकी जांच की जाएगी। छात्रा के पुलिस और न्यायालय में दर्ज होने वाले बयानों के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। पुलिस इसे एक सफल ‘इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन’ ऑपरेशन मान रही है।

Read this: फ्लाइट में Mahua Moitra के खिलाफ नारेबाजी, सांसद ने एयरलाइन से की कार्रवाई की मांग

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और