,

Land Encroachment: राम मंदिर की 7 एकड़ से अधिक जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, समिति को मिला मालिकाना हक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Land Encroachment

Report by: Sanju Jain, Edit by: Priyanshi Soni

Land Encroachment: बेमेतरा जिले के बेमेतरा तहसील अंतर्गत सिंघोरी गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासन ने श्री राम मंदिर की करीब 7 एकड़ से अधिक की कीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए राम मंदिर समिति को भौतिक रूप से सौंप दिया है। यह जमीन पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जे में थी।

Land Encroachment: एसडीएम के निर्देश पर दिलाया गया भौतिक कब्जा

बेमेतरा एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के निर्देश पर तहसीलदार द्वारा यह कार्रवाई की गई। सिंघोरी स्थित खसरा क्रमांक 495 एवं 518 (कुल रकबा 0.194 एवं 2.69 हेक्टेयर) की भूमि को प्रशासन ने दिनेश पटेल नामक व्यक्ति के कब्जे से मुक्त कर रामचंद्र स्वामी मूर्ति मंदिर, बेमेतरा (प्रतिनिधि: बृजमोहन शर्मा) को सुपुर्द किया।

Land Encroachment: फसल हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत

Land Encroachment

वर्तमान में उक्त भूमि पर टमाटर की फसल लगी हुई है। प्रशासन द्वारा संबंधित पक्ष को फसल हटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से भूमि को पूर्ण रूप से मंदिर समिति के उपयोग में लाया जा सके।

Land Encroachment: कानून-व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और राजस्व अमले की तैनाती की गई थी। मौके पर एसडीओपी, थाना प्रभारी (टीआई), तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Land Encroachment: मंदिर समिति ने जताया संतोष

राम मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। समिति ने इसे वर्षों से चली आ रही कानूनी लड़ाई की बड़ी जीत बताया और प्रशासन का आभार जताया।

Read also: Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MCB District: एमसीबी जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 189 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,