,

ललितपुर: मोबाइल तोड़ने पर पत्नी ने बीच चौराहे पर पति को जमकर पीटा, 10 मिनट में 15 से ज्यादा थप्पड़

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रक्षाबंधन के दिन एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने राहगीरों का ध्यान खींच लिया। इलाइट चौराहे के पास एक महिला ने अपने पति की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी देखते रह गए, जबकि महिला लगातार अपने पति को थप्पड़ों और घूंसों से मारती रही।

बाल पकड़कर खींचा, पत्थर उठाकर मारने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अपने पति के बाल पकड़कर कई बार घसीटा और थप्पड़ पर थप्पड़ जड़े। इसी बीच उसने सड़क पर पड़े पत्थर को उठाकर मारने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पत्थर फेंक दिया। इसके बावजूद महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पति को पीटती रही।

कारण – मोबाइल तोड़ने पर भड़की पत्नी

महिला का कहना है कि उसके पति ने इलाइट चौराहे के पास उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इसी बात से गुस्साई पत्नी ने बीच चौराहे पर ही पति से हिसाब चुकता करना शुरू कर दिया। गवाहों का कहना है कि उसने करीब 10 मिनट के भीतर 15 से ज्यादा थप्पड़ जड़े और 12 बार पति को पकड़कर घसीटा।

लव मैरिज, पुराने विवाद भी सामने आए

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने युवक से प्रेम विवाह किया था। वह सामान्य जाति की है जबकि पति आदिवासी समुदाय से आता है। उसका आरोप है कि पति पहले भी ग्वालियर और इंदौर में उसके साथ मारपीट कर चुका है और उसे शराब पिलाई थी।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण