कोरिया में फर्जी लोन ठगी का बड़ा खुलासा: आरोपी की आत्महत्या के बाद अब गरीब महिलाओं पर वसूली का दबाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
कोरिया में फर्जी लोन ठगी का बड़ा खुलासा: आरोपी की आत्महत्या के बाद अब गरीब महिलाओं पर वसूली का दबाव

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

कोरिया जिले के ग्राम कंचनपुर में एक गंभीर फर्जी लोन ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ बेहद गरीब महिलाओं को सरकारी योजना और बीमा का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई। इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अमरदीप साहू बताया जा रहा है, जिसने महिलाओं के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और हस्ताक्षर लेकर उनके नाम पर बार-बार लोन निकलवाया और पूरी रकम खुद हड़प ली। महिलाओं को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी।

वसूली के लिए घर पहुँचे एजेंट, तब खुला फर्जीवाड़ा

महिलाओं को ठगी का सच उस समय पता चला, जब अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारी वसूली के लिए उनके घर पहुँचे। कर्मचारियों ने बताया कि महिलाओं के नाम पर समूह लोन निकाला गया है और किश्तें जमा नहीं की गई हैं। यह सुनकर महिलाएँ हैरान रह गईं और तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

पुलिस ने आरोपी अमरदीप साहू को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ के दौरान उसने पैसे लेने की बात कबूल की और रकम लौटाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी की मौत के बाद मामला और भी गंभीर और उलझ गया है।

अब लोक अदालत में वसूली का दावा, महिलाओं पर बढ़ा दबाव

आरोपी की आत्महत्या के बाद अब स्पंदन नामक बैंक ने इस पूरे मामले को लेकर रायपुर की लोक अदालत में वसूली का दावा पेश कर दिया है। इससे कोरिया जिले की गरीब पीड़ित महिलाएँ भारी मानसिक और आर्थिक दबाव में आ गई हैं। अब उन्हें रायपुर जाकर कानूनी जवाब देना होगा, जबकि असली ठगी की शिकार वही महिलाएँ हैं।

बैंक कर्मचारियों की लापरवाही भी आई सामने

इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही भी उजागर हो रही है। बिना समुचित सत्यापन के महिलाओं के नाम पर लोन स्वीकृत कर दिया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लोन लिया और न ही किसी दस्तावेज का गलत इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

गांव में आक्रोश, प्रशासन से न्याय की मांग

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। पीड़ित महिलाएँ प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही हैं और मांग कर रही हैं कि उन्हें इस फर्जी लोन से मुक्त किया जाए तथा दोषी बैंक अधिकारियों और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: फरवरी में बढ़ी गर्मी,

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: फरवरी में तीसरी बार

Horoscope: 19-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

MP Budget 2026-27 सर्वहितैषी और संतुलित बजट : मंत्री प्रहलाद पटेल

MP Budget 2026-27 : सड़क, आवास और रोजगार पर फोकस, पंचायत विभाग